फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने दो दिवसीय रक्षा अभ्यास में समुद्री तैयारियों की समीक्षा की

Thu, 14 Jan 2021 02:31 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत की समुद्री तैयारियों की समीक्षा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने दो दिन के एक व्यापक रक्षा अभ्यास में शांति से लेकर युद्धकाल तक की आपात स्थितियों समेत समुद्री क्षेत्र में मौजूद सभी संभावित चुनौतियों से निपटने की भारत की तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि इस रक्षा अभ्यास के दायरे में देश का 7,516 किलोमीटर का तटीय क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र शामिल था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि द्विवार्षिक अखिल भारतीय तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल -21’ का दूसरा संस्करण 12-13 जनवरी को आयोजित किया गया। भारतीय नौसेना ने बताया कि सभी हितधारकों के इसमें पूरी निष्ठा से हिस्सा लेने से अभ्यास के ‘‘परिकल्पित उद्देश्य’’ पूरे किए गए।


अभ्यास में पूरे तटीय सुरक्षा तंत्र और भारतीय नौसेना तथा तटरक्षक बल के जमीन पर तैनात 110 से अधिक आयुध को शामिल किया गया, जिससे यह अभी तक सबसे व्यापक अभ्यास बन गया। नौसेना ने एक बयान में कहा कि सी विजिल के वैचारिक और भौगोलिक विस्तार में देश का पूरा तट और विशेष आर्थिक क्षेत्र शामिल था और इसमें शांति से लेकर युद्ध-काल तक की आपात स्थितियों में उत्पन्न हो सकने वाली चुनौतियों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत की तटीय सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं। पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर किए हमले में 166 से अधिक लोग मारे गए थे, जिसमें 10 देशों के 28 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। ‘सी विजिल -21’ के तहत पहला अभ्यास जनवरी 2019 में किया गया।

 


इसके अलावा सशस्त्र बलों के अधिकारियों और दिग्गजों ने गौरव स्तंभ पर माल्यार्पण किया। गौरव स्तंभ एक स्मारक है जो समुद्र के विजय उपलक्ष्य में बनाया गया था, वहीं यह स्तंभ पश्चिमी नौसेना कमान के सभी तैनात कर्मियों को श्रद्धांजलि देता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें