फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा क्षेत्र: भारतीय नौसेना को मिला दसवां 'पी-8आई' युद्धक विमान, अमेरिकी कंपनी बोइंग से हुई थी डील

Tue, 13 Jul 2021 06:33 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्रालय ने 2009 में आठ पी-8आई विमानों के लिए निविदा पर हस्ताक्षर किए थे और बाद में 2016 में चार अतिरिक्त विमानों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
पी-8आई विमान - फोटो : Twitter@indian navy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना ने अमेरिकी एयरोस्पेस कम्पनी बोइंग से दसवां पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई प्राप्त किया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। रक्षा मंत्रालय ने 2009 में आठ पी-8आई विमानों के लिए निविदा पर हस्ताक्षर किए थे और बाद में 2016 में चार अतिरिक्त विमानों के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन


बयान में कहा गया, “पी-8आई विमानों में न सिर्फ बेहतरीन समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताएं हैं बल्कि आपदा के समय राहत एवं मानवीय सहायता कार्य में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भारतीय नौसेना ने पिछले साल नवंबर में नौंवा विमान प्राप्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें