फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बना मददगार: हिंद महासागर में चीनी जहाज के साथ डूबे 39 लोग; भारतीय नौसेना ने मदद के लिए भेजा P8I विमान

Thu, 18 May 2023 10:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बताया जा रहा है कि चीन ने भारत के अलावा कई अन्य देशों से भी मदद की गुहार लगाई है। चीनी सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन को दो लोगों के शव मिले हैं। हालांकि उसने मृतकों की पहचान जारी नहीं की है। 
 
विज्ञापन
भारतीय नौसेना ने तैनात किया विमान। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की गुहार पर भारत ने एक बार फिर दरियादिली दिखाई है। चीनी नागरिकों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने समुद्र में एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले मछली पकड़ने वाला एक चीनी जहाज लू पेंग युआन यू 028  हिंद महासागर में ड़ूब गया था। इस जहाज पर 39 लोग सवार थे। चीन ने काफी प्रयास किए लेकिन वह अपने नागरिकों को खोज नहीं पाया। जिसके बाद उसने भारतीय नौसेना से मदद की मांग की। चीन के आग्रह पर भारत ने बुधवार को त्वरित मानवीय कार्रवाई करते हुए अपने विमान P8I को तैनात किया है। 

विज्ञापन


नौसेना ने कहा, प्रतिकूल मौसम के बावजूद विमान ने सघन खोज अभियान चलाया और जहाज से संबंधित कई वस्तुओं का पता लगाया। त्वरित मानवीय कार्रवाई के तहत विमान ने दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत से लगभग 900 समुद्री मील दूर जाकर खोजबीन की। जहाज पर चालक दल के सदस्य के रूप में 17 चीनी, 17 इंडोनेशियाई और 5 फिलिपीन के लोग सवार थे। इनमें से अब तक किसी का भी पता नहीं चला है। चीन डूबे हुए जहाज की सही लोकेशन भी बताने में सफल नहीं हुआ था, लेकिन भारतीय नौसेना ने इसका सफलतापूर्वक पता लगा लिया। चीन ने अपने जहाज को खोजने के लिए दो जहाजों को तैनात किया। नौसेना का विमान इनका मार्गदर्शन कर रहा है। पी-8आई ने डूबे हुए लोगों के सामान की खोज की है।
 
साथ ही चीन के आग्रह पर  भारतीय विमान द्वारा एसएआर उपकरण को घटनास्थल पर तैनात किया गया था। समुद्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विश्वसनीय और जिम्मेदार भागीदार के रूप में भारत ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। भारतीय नौसेना इकाइयों ने क्षेत्र में अन्य इकाइयों के साथ एसएआर प्रयासों का भी समन्वय किया और घटना स्थल पर जाने वाले पीएलए (एन) युद्धपोतों को निर्देशित किया।

ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और इंडोनेशिया भी कर रहे मदद

विज्ञापन

चीन के अधिकारियों ने कहा, भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मालदीव और फिलीपीन जहाज की खोज और बचाव अभियान में मदद कर रहे हैं। ड्रिफ्ट मॉडलिंग के आधार पर खोज के लिए 12,000 वर्ग किमी के क्षेत्र की पहचान की गई है। बताया जा रहा है कि चीन ने भारत के अलावा कई अन्य देशों से भी मदद की गुहार लगाई है। चीनी सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन को दो लोगों के शव मिले हैं। हालांकि उसने मृतकों की पहचान जारी नहीं की है। 


राहत सामग्री लेकर सूडान रवाना हुआ भारतीय वायुसेना का विमान
इस बीच,  भारतीय वायु सेना का एक सी-17 विमान 24,000 किलोग्राम राहत सामग्री लेकर सूडान के लिए रवाना हुआ। वायुसेना ने इसके बारे में जानकारी दी है। सेना ने बताया कि सूडान से वापसी के दौरान विमान वहां फंसे लगभग 150  भारतीयों को भी वापस लाएगा। 

 तटरक्षक बल ने दो घायल भारतीय चालक दल के सदस्यों को विदेशी व्यापारी जहाज से निकाला  
कोच्चि तट के पास एक व्यापारिक जहाज में जलने से गंभीर रूप से झुलसे दो भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी।  प्रवक्ता ने बताया कि घायल चालक दल के सदस्यों की पहचान एम्ब्रोस एंटनी (48) और प्रदीप जायसवाल (32) के रूप में हुई है। दोनों विदेशी जहाज एमटी जांटे पर सवार थे और जहाज के इंजन कक्ष में काम करते समय गंभीर रूप से जल गए थे। यह घटना  बुधवार शाम को हुई जब जहाज संयुक्त अरब अमीरात से चेन्नई जा रहा था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें