फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना का मिग-29 के गोवा में ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Sun, 23 Feb 2020 12:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
विज्ञापन
मिग 29के लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : indiannavy.nic.in
विज्ञापन

भारतीय नौसेना का एक मिग-29के विमान रविवार सुबह गोवा तट के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित निकल आया। साथ ही कहा कि हादसे में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। यह सुबह करीब साढ़े दस बजे गोवा तट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा, 'विमान का पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया और उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन


घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।' इस विमान ने गोवा के वास्को स्थित आईएनएस हंसा अड्डे से उड़ान भरी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें