फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: नौ सेना की बढ़ेगी ताकत, पहली स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण सफल 

Wed, 18 May 2022 01:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

परीक्षण ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज में पूरा किया गया। अधिकारियों ने बताया सीकिंग 42 बी हेलीकॉप्टर से स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-शिप मिसाइल की पहली फायरिंग सफलतापूर्वक की।
विज्ञापन
भारतीय नौसेना का सफल परीक्षण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत में और इजाफा किया है। बुधवार को नौ सेना ने पहली स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया। डीआरडीओ के सहयोग से यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर में एकीकृत परीक्षण रेंज में पूरा किया गया। अधिकारियों ने बताया सीकिंग 42 बी हेलीकॉप्टर से स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-शिप मिसाइल की पहली फायरिंग सफलतापूर्वक की।

विज्ञापन


इस मौके पर नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, यह फायरिंग विशिष्ट मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और भारतीय नौसेना के स्वदेशीकरण की पुष्टि करता है।

ब्रह्मोस के परीक्षण के महीने बाद ही परीक्षण 
दरअसल, एक महीने पहले ही भारतीय नौसेना और अंडमान और निकोबार कमान ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के जहाज-रोधी संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। इसके ठीक एक महीने बाद नौ सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी-शिप मिसाइल की पहली फायरिंग सफलतापूर्वक की।
विज्ञापन


नौसेना ने जारी किया वीडियो
इस मिसाइल परीक्षण के नौ सेना ने दो वीडियो भी साझा किए हैं। दोनों वीडियों में मिसाइल लांचिंग को दिखाया गया है। सीकिंग 42 बी हेलीकॉप्टर मिसाइलों को लांच किया जाता है और मिसाइल अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें