फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के युद्धक विमान की मॉस्को में करानी पड़ी आपात लैंडिंग

Sun, 29 Apr 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नौसेना के एक युद्धक विमान को ‘चेसिस’ में खराबी आने के कारण मास्को के पास जुकोवस्की हवाई अड्डे पर आपातस्थिति में उतारना पड़ा। रूसी मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। इस समय विमान अपग्रेडेशन के लिए रूस में है।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि आईएल-38 विमान शुरुआती परीक्षण उड़ान पर था। इस घटना में विमान को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आईएल-38 विमान रूस में ही निर्मित है और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान है। 

उन्होंने बताया कि विमान ओवरहाल और अपग्रेडेशन के लिए रूस में है। विमान के चालक दल के सभी सदस्य रूसी थे। यह घटना शनिवार को हुई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान में चार पायलट और तीन तकनीकी विशेषज्ञ थे। वे सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें