भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी सेना के दावे में झूठा बताया है जिसमें दावा किया गया था कि पाकिस्तानी नौसेना ने उनके क्षेत्र में प्रवेश कर रही भारतीय पनडूब्बी को खदेड़ दिया है। पाकिस्तानी नौसेना की ओर से कहा गया है कि भारत अपने गलत इरादों से पनडुब्बी तैनात कर रहा है और उसने भारतीय नौसेना के इरादों को भांपते हुए उन्हें पाकिस्तानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने से रोक दिया।
वहीं भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डी.के. शर्मा ने कहा, "भारतीय नौसेना इस खबर को सरासर झूठ करार देती है, और इस घटना से इंकार करती है।"
दूसरी ओर पाकिस्तान के अखबार डॉन के पत्रकार सैयद समीर अब्बास ने दावा किया है कि भारतीय पनडुब्बी ने पाकिस्तानी जल क्षेत्र में प्रवेश किया था। अपने दावे को पुख्ता करने के लिए उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है।
देखें वीडियो