फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INS Satpura: भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा पहुंचा मनीला, दक्षिण चीन सागर में होगी तैनाती

Tue, 07 Jun 2022 11:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए आईएनएस सतपुड़ा ने दक्षिण चीन सागर (एससीएस) और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में तैनाती पर मनीला का दौरा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण चीन सागर और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में तैनाती पर भारतीय नौसेना के मिसाइल स्टील्थ युद्धपोत आईएनएस सतपुड़ा ने दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत तीन से छह जून तक फिलीपींस का दौरा किया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और फिलीपींस की नौसेना के बीच आपसी कामकाजी संबंधों और अंतर-संचालन को मजबूत करना था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मित्र देशों की नौसेनाओं के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए आईएनएस सतपुड़ा ने दक्षिण चीन सागर (एससीएस) और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में तैनाती पर मनीला का दौरा किया। अधिकारी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय नौसेना और फिलीपींस की नौसेना के बीच आपसी संबंधों और अंतर-संचालन को मजबूत करना था।

गौरतलब है कि आईएनएस सतपुड़ा को भारत में ही डिजाइन और निर्मित किया गया है। 6,000 टन वाला यह स्वदेशी बहु उद्देश्यीय  मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट है जो हवा, सतह और पानी के नीचे दुश्मनों को तलाशने और नष्ट करने के लिए सुसज्जित है। यह जहाज विशाखापत्तनम स्थित पूर्वी बेड़े का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें