फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yemen Conflict: यमन संकट के बीच सुरक्षित भारत लौटी भारतीय युवती, सोकोत्रा द्वीप से रक्की गोपाल का सफल रेस्क्यू

Thu, 08 Jan 2026 02:33 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यमन में बढ़ते संघर्ष के बीच सोकोत्रा द्वीप पर फंसी भारतीय नागरिक को सुरक्षित निकाला गया। भारतीय मिशन की मदद से जेद्दा होते हुए रक्की किशन गोपाल की भारत वापसी संभव हो पाई।
विज्ञापन
रक्की किशन गोपाल - फोटो : X/@IndiaInYemen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमन में बढ़ते राजनीतिक और सैन्य तनाव के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। सोकोत्रा द्वीप पर पिछले कई हफ्तों से फंसी भारतीय नागरिक रक्की किशन गोपाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और वे सकुशल भारत लौट आई हैं।

विज्ञापन


यमन स्थित भारतीय मिशन ने जानकारी दी कि 7 जनवरी को एक विशेष यमनिया एयरलाइंस की उड़ान के जरिए उन्हें सोकोत्रा से सऊदी अरब के जेद्दा लाया गया। वहां भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया और इसके बाद उनकी भारत वापसी सुनिश्चित की गई।

संघर्ष की वजह से फंसे थे लोग
दरअसल, यमन के कई हिस्सों में हाल के दिनों में हालात बेहद खराब हो गए हैं। सऊदी अरब समर्थित सरकारी बलों और यूएई समर्थित सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) के बीच संघर्ष तेज हो गया है। इसी वजह से हवाई सेवाएं बाधित हुईं और सैकड़ों विदेशी नागरिक, खासकर पर्यटक, सोकोत्रा द्वीप पर फंस गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Dubai: यमन संकट पर खाड़ी देशों में दरार, सऊदी अरब ने यूएई पर अलगाववादी नेता को भगाने का लगाया आरोप

भारत की त्वरित कूटनीतिक कार्रवाई
भारतीय मिशन की यह कार्रवाई एक बार फिर यह दिखाती है कि संकट के समय भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। विदेश मंत्रालय और दूतावासों के समन्वय से समय रहते रेस्क्यू संभव हो पाया।
विज्ञापन


यमन में हालात अभी भी नाजुक
यमन में सत्ता संघर्ष, क्षेत्रीय तनाव और अलगाववादी आंदोलनों के चलते स्थिति अभी भी अस्थिर बनी हुई है। ऐसे में वहां मौजूद विदेशी नागरिकों के लिए जोखिम बरकरार है। सोकोत्रा द्वीप यमन के मुख्य भूभाग से करीब 380 किलोमीटर दूर स्थित है और फिलहाल STC के नियंत्रण में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 400 विदेशी पर्यटक उड़ानें रद्द होने के कारण वहां फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि मुख्य भूमि पर हालात सामान्य होने तक हवाई सेवाएं बहाल करना मुश्किल है।

अन्य वीडियों:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें