चुनावी रणनीति तय करने मधूसुदन मिस्त्री पहुंचे लखनऊ
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी मधूसुदन मिस्त्री ने राज्यसभा में अपने प्रत्याशी कपिल सिब्बल को जिताने के लिए नंबर गेम पूरा करने को लखनऊ पहुंचकर डेरा डाल लिया। पार्टी में बगावत के संकेत केचलते उन्होंने विधायकों की मिटिंग ली और पार्टी के प्रति समर्पित रहकर वोट करने की वादा लिया। बताया जा रहा है कि मिस्त्री ने 2017 के संभावित प्रत्याशियों के बारे में भी चर्चा की।
कपिल सिब्बल को जिताना कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। जीत के लिए पांच सदस्यों का जुगाड़ करने के लिए कांग्रेस ने सपा, बसपा और रालोद से मदद मांगी । अब जाकर रालोद ने समर्थन दे दिया और बसपा से भी उनको समर्थन मिलने का दावा कांग्रेसी कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस को परेशान करने वाली सबसे बड़ी बात यह सामने आई कि पार्टी के कई विधायक विरोधी दलों केप्रत्याशियों के पक्ष में वोटिंग कर सकते हैं। इसके बाद डेमेज कंट्रोल करने प्रदेश प्रभारी मधूसुदन मिस्त्री लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने विधायकों की बैठक ली।
बगावत और भितरघात की चर्चाओं पर मंथन किया। उन्होंने पार्टी के साथ रहने की दुहाई दी। यह भी बताया कि अगर इस समय कोई बगावत होती है तब 2017 में होने वाले चुनाव में भी इसका गलत संदेश जाएगा। बताते हैं कि बैठक में मौजूद विधायकों ने पार्टी के जुड़े रहने और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोटिंग करने का भरोसा दिया। कांग्रेस के विधायक दिलनवाज खां का कहना है कि कांग्रेस अनुशासित पार्टी है। उसका हर विधायक पार्टी के लिए समर्पित हैं। 11 जून को सभी विधायक एकजुट होकर वोट करेंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में 2017 केलिए चुनाव लडने केदावेदारों के बारे में भी चर्चा की।