कांग्रेस महासचिव कमलनाथ को पार्टी की तरफ से पंजाब का प्रभारी बनाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने उन्हें 1984 के सिख दंगों में शामिल बताकर पार्टी को कठघरे में खड़ा किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर हमला बोला है। कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष से पूछा है कि कमलनाथ 1984 दंगों की कथित संलिप्तता में दोषमुक्त हो गए हैं। शिरोमणि अकाली कल के प्रवक्ता दलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सिख दंगे में शामिल होने वाले नेता को पंजाब का प्रभारी बनाकर इनाम दिया गया है।
कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने आरोप को खारिज करते जुए कहा कि आप और शिरोमणि अकाली दल कमलनाथ के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।