फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishwar Lall Singh: आजाद हिंद फौज में मेजर रहे ईश्वर लाल सिंह का 92 की उम्र में निधन, रक्षामंत्री ने जताया दुख

Sat, 06 Aug 2022 09:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईश्वर लाल सिंह के भतीजों में से एक मेलविंदर सिंह ने बताया, हमें अपने चाचा ईश्वर लाल सिंह के निधन के बारे में आपको सूचित करते हुए दुख हो रहा है। उनका 5 अगस्त, 2022 को निधन हो गया।
विज्ञापन
आजाद हिंद फौज के सेनानी ईश्वर लाल सिंह का निधन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व आजाद हिंद फौज में मेजर रहे ईश्वर लाल सिंह का सिंगापुर में शुक्रवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। उनके परिजनों ने यह जानकारी दी है।  
विज्ञापन


ईश्वर लाल सिंह 1943 में भारतीय राष्ट्रीय सेना यानि आजाद हिंद फौज में शामिल हुए थे। अनुभवी सेना अधिकारी के भतीजों में से एक मेलविंदर सिंह ने बताया, हमें अपने चाचा ईश्वर लाल सिंह के निधन के बारे में आपको सूचित करते हुए दुख हो रहा है। उनका 5 अगस्त, 2022 को निधन हो गया।   

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके साथ की यादों को साझा करते हुए ट्वीट किया, "एक अपूर्णीय क्षति। आजाद हिंद फौज के दिग्गज, मेजर (सेनि.) ईश्वर लाल सिंह ने असाधारण साहस और परिश्रम के साथ भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। मुझे नवंबर 2019 में अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान उनके साथ अपनी बातचीत याद है। उनके निधन पर दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति। 
विज्ञापन

 
रक्षामंत्री ने नवंबर 2019 में सिंगापुर के अपने आखिरी दौरे के दौरान सिंह से मुलाकात की थी। सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने भी सिंह के निधन की पुष्टि की है। सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा गया, "हम आजाद हिंद फौज के ईश्वर लाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें