फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर से तेल लेकर जा रहे पोत से भारतीय मरीन लापता, परिवार ने लगाया साजिश का आरोप

Sat, 20 Jun 2020 11:12 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

सिंगापुर से कच्चा तेल लेकर दक्षिण कोरिया के बंदरगाह जा रहे एक पोत से एक भारतीय मरीन लापता हो गया है। संबंधित क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले संबित मजूमदार लाइबेरियाई ध्वज वाले पोत ‘एमटी सेरेंगेती’ के ‘सेकंड इंजीनियर’ हैं। वह फरवरी के शुरू में अपने घर से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे।

विज्ञापन


यह जानकारी शनिवार को मरीन के परिजनों ने दी। दक्षिणी कोलकाता में रह रहे मरीन के परिजनों को पोत कंपनी ने बृहस्पतिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पोत कंपनी ने उनसे कहा कि मंगलवार की शाम तक सबकुछ ठीक था और मजूमदार ने आराम के लिए अपने कक्ष में जाने से पहले रात लगभग आठ बजे पोत पर चालक दल के अन्य सदस्यों के साथ भोजन किया। लेकिन अगली सुबह वह नाश्ता करने नहीं पहुंचे, और चालक दल के सदस्यों को वह अपने कैबिन में नहीं मिले।
विज्ञापन


मजूमदार के परिवार के एक सदस्य ने पीटीआई से कहा, ‘अब तक कोई अच्छी खबर नहीं है। हमने मामले की गहन जांच के लिए प्रोटोकॉल के अनुरूप स्थानीय पुलिस सहित सभी सरकारी एजेंसियों को सूचना दे दी है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें उनके लापता होने के पीछे किसी आपराधिक घटना का संदेह है।’ मजूमदार के परिवार ने यहां नेताजी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

मजूमदार की पत्नी जयति ने कहा, ‘हमें इस बारे में कुछ नहीं पता कि संबित किस तरह लापता हुए और हमारे लिए यह बुहत रहस्यमयी है।’

पोत कंपनी ड्यानकॉम टैंकर्स मैनेजमेंट (डीटीएम) ने कहा कि लापता मरीन का पता लगाने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। हांगकांग तथा फिलीपीन स्थित समुद्री राहत समन्वय केंद्रों को भी घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें