एलजीबीटीक्यू की ई-मैग्जीन गेलैक्सी ने अपनी 9वीं वर्षगांठ पर 13 जनवरी को एक क्वीयर कैलेंडर लांच किया है। गेलैक्सी की स्थापना सुखदीप सिंह ने 2010 में 20 पन्नों वाली एक ई-मैग्जीन के जरिए की थी। आज इस मैग्जीन में बहुत सारे विषयों को शामिल किया जाता है जिसमें कहानी, कविता, किताब और मूवी रिव्यू से लेकर खबर, मनोरंजन और लाइफस्टाइल से संबंधित लेख भी होते हैं। इस प्रोजेक्ट की सहायता एविएयन डब्ल्यूई नाम की कम्यूनिकेशन कंसलटेंसी करती है।
"मीडिया में अक्सर LGBTQ को गलत तरह से दिखाया जाता है। त्रासदी या दर्द की स्टोरी ज्यादा होती हैं। इससे ऐसा लगने लगता है कि LGBTQ खुशहाल जिंदगी नहीं जी सकते। इस कैलेंडर से ये मिथक तोड़ने में मदद मिलेगी। क्योंकि इसमें नजर आने वाले सभी लोग कामयाब हैं और अपनी पहचान पर गर्व करते हैं। "
इस कैलेंडर को Instamojo पर ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।