फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2026 Greetings: राष्ट्रपति-पीएम समेत राहुल-अखिलेश ने दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं, पर्यावरण बचाने पर जोर

Thu, 01 Jan 2026 09:07 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

New Year 2026 Greetings: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने देशवासियों से पर्यावरण बचाने का आह्वान किया है। जानिए सियासी हस्तियों ने अपने संदेश में क्या कुछ कहा?
विज्ञापन
राष्ट्रपति, पीएम मोदी और विपक्षी नेताओं ने दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में नववर्ष 2026 का स्वागत उल्लास और उम्मीदों के साथ किया जा रहा है। लोग एक दूसरे को बधाई देकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत देशभर के कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। सभी लोगों ने खुशहाली, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और प्रगति का संदेश दिया है।
विज्ञापन


नव वर्ष 2026 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश, पर्यावरण पर जोर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नव वर्ष के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, नया साल सकारात्मक बदलावों के साथ आत्मचिंतन और नए संकल्पों का भी अवसर है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी नए साल 2026 की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2026 की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला साल सभी के लिए अच्छा स्वास्थ्य, समृद्धि और सफलता लेकर आए। प्रधानमंत्री ने कामों में सफलता और जीवन में संतुष्टि की कामना करते हुए समाज में शांति और खुशहाली की प्रार्थना भी की।

 

 

विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा 'आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026!'
 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नववर्ष को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण से जोड़ते हुए नागरिकों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि नया साल कमजोर वर्गों के अधिकारों काम का अधिकार, वोट का अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन बने।



खरगे ने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद्धि और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को सम्मान दिलाने को साझा संकल्प बताया।
 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संदेश में मानवता, प्रेम और सामाजिक न्याय पर जोर दिया। उन्होंने नववर्ष को उन सभी ‘पीडीए प्रहरी’ को समर्पित किया, जो लोकतंत्र और संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने समानता, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने के संकल्प के साथ नए साल की शुभकामनाएं दीं।
 

वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तमिल और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में नए साल का संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोग एकजुट होकर बड़ी सफलता की ओर बढ़ रहे हैं और आने वाला साल सामूहिक प्रगति का वर्ष होगा।
 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें