पाकिस्तान में जबरन शादी के बाद फंसी भारत की बेटी उज्मा जान की गुरुवार को सफल वतन वापसी हो गई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि हर भारतीय नागरिक को विदेश में तकलीफ होने पर दूतावास की तरफ से पूरी मदद दी जाएगी। फिर चाहे वो किसी भी धर्म या संप्रदाय का हो।
सुषमा ने कहा उज्मा की वतन वापसी में पाकिस्तान ने भी सहयोग दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने हमारी काफी मदद की। साथ ही उन्होंने मानवीय संवेदना के आधार पर पाकिस्तान के जज और वकील शाहनवाज नून को मदद देने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा भारतीय राजनायिक जेपी सिंह का भी उज्मा की भारत वापसी में विशेष योगदान है।
Indian woman Uzma returns to India after permission by Islamabad HC; she had said she was forced to marry a Pakistani. pic.twitter.com/1Ulbi2RfnD
— ANI (@ANI_news) May 25, 2017
बता दें कि पहले वह कथित तौर पर गायब हो गई थी, फिर सामने आया कि उज्मा से बंदूक की नोक पर निकाह किया गया है। उज्मा इसके बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी।
EAM Sushma Swaraj to address a joint press conference with Uzma, who returned from Pakistan today after permission by Islamabad High Court pic.twitter.com/qtOKgFKJbx
— ANI (@ANI_news) May 25, 2017
#WATCH Indian woman Uzma returns to India via Attari-Wagah border, she alleged she was forced to marry a Pakistani pic.twitter.com/x5FeEos6lS
— ANI (@ANI_news) May 25, 2017
इस्लामाबाद हाई कोर्ट से बुधवार को इजाजत मिलने के बाद वतन वापस लौटीं उज्मा ने कहा कि भारत हर चीज में बहुत अच्छा है, दुनिया घूम कर देख लिया भारत जैसा कुछ नहीं।
अपने वतन वापसी के लिए सरकार की ओर से किए गए प्रयासों पर उज्मा ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मेरी जान बचाने के लिए बेहतरीन काम किया, उनकी बदौलत ही मैं आज यहां आपके सामने बैठी हूं।
मेरा वहां से बचकर आना संभव नहीं था। पाकिस्तान के संबंध में उज्मा ने कहा कि वो तो नरक से भी बदतर जगह है, वहां तो आदमी सुरक्षित नहीं है औरतों के बारे में तो बात क्या की जाए। पाकिस्तान जाना आसान है लेकिन वहां से लौटना बहुत मुश्किल।
इससे पहले हाईकोर्ट ने पाकिस्तान पुलिस को पूरी सुरक्षा देने के निर्देश दिए थे। उज्मा के भाई ने खुशी जताई है कि वो भारत लौट आई हैं। उज्मा की वापसी पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुशी जताई है।