फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INSV Kaundinya: अरब सागर में भारतीय आईएनएसवी कौण्डिन्य का ऐतिहासिक सफर, ओमान का दो-तिहाई सफर पूरा किया

Sat, 10 Jan 2026 09:36 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय नौसेना के स्वदेशी पोत आईएनएसवी कौण्डिन्य ने ओमान यात्रा का दो तिहाई से अधिक सफर पूरा कर लिया है। यात्रा के दौरान जहाज को तेज बारिश और मौसम की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन चालक दल ने हौसला बनाए रखा। अर्थशास्त्री संजीव सान्याल ने इस सफर को ऐतिहासिक बताते हुए आगे आने वाली नई चुनौतियों का भी संकेत दिया।

विज्ञापन
आईएनएसवी कौण्डिन्य - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना के स्वदेशी पोत आईएनएसवी कौण्डिन्य ने अपनी ओमान यात्रा का दो-तिहाई हिस्सा पूरा कर लिया है। अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा है। उन्होंने अरब सागर से आईएनएसवी कौण्डिन्य के सफर के 13वें दिन का अपडेट शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा किया। सान्याल ने बताया कि 12वें दिन के सफर के बाद जहाज को कई बार तेज बारिश का सामना करना पड़ा, जिससे सब कुछ गीला हो गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्थानीय मौसम प्रणाली की वजह से कुछ वक्त के लिए हवाएं बाधित हुईं, लेकिन बाद में पूर्व दिशा से हवाएं फिर सामान्य हो गईं। उन्होंने आगे कहा कि इन छोटी परेशानियों के बावजूद, चालक दल को एक सुंदर सूर्यास्त देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:- यूपी में 2027 के समर की क्या तैयारी?: सज रही है चुनाव की चौसर, इस बार बड़ा घमासान छिड़ने के आसार
विज्ञापन


पोत ने पूरा किया दो तिहाई से अधिक हिस्सा
 
सान्याल ने बताया कि पाल उठाते समय हल्की बारिश हो रही थी, लेकिन तब-तक यात्रा का दो-तिहाई से अधिक हिस्सा पूरा हो चुका था। सान्याल ने आगे आसान सफर में रुकावट पेश कर सकने वाली चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, हमें जल्द ही एक ऐसी समस्या का सामना करना पड़ेगा जिसका सामना पुराने नाविकों ने नहीं किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-US Ties: तल्ख द्विपक्षीय संबंध के बीच नए राजदूत सर्जियो गोर दिल्ली पहुंचे, कहा- भविष्य में बेहतरीन अवसर

उन्होंने कहा कि अभी तक हमें कभी-कभार ऐसी दिक्कत से दो-चार होना पड़ा है, लेकिन कल पोत तेल टैंकरों और बड़े कंटेनर जहाजों की भारी आवाजाही वाले एक व्यस्त समुद्री मार्ग में प्रवेश करेगा। आईएनएसवी कौण्डिन्य भारतीय नौसेना का स्वदेशी पारंपरिक टंकाई तकनीक से बना पोत है। यह 29 दिसंबर को गुजरात के पोरबंदर से मस्कट (ओमान) के लिए अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रवाना हुआ।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें