टाइम्स जॉब और टेक गिग के व्यवसाय प्रमुख संजय गोयल का कहना है कि पिछले कई सालों से विभिन्न कारकों का वेतन समीक्षा मॉडल पर प्रभाव पड़ता रहा है, लेकिन मौजूदा कड़ी प्रतिस्पर्धा के माहौल में हर कंपनी सबसे अच्छी प्रतिभा वाले कर्मचारियों को अपने पास बनाए रखना चाहती है। ऐसे में उन कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए संतोषजनक वेतन उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है।
इस अध्ययन में भाग लेने वाले करीब 68 प्रतिशत एचआर प्रबंधकों का कहना है कि इस साल मध्यम स्तर के पेशेवरों को सबसे अच्छी वेतन वृद्धि मिल सकती है, जो करीब 20 से 30 प्रतिशत तक रह सकती है। दूसरी तरफ 44 प्रतिशत प्रबंधकों का कहना है कि शीर्ष स्तर के पेशेवरों को भी सबसे ऊंची वेतन वृद्धि मिल सकती है। अध्ययन में अनुमान जताया गया है कि वरिष्ठ स्तर पर करीब 40 प्रतिशत तक की वेतन वृद्धि हासिल हो सकती है।