फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: अगस्त से अब तक 23 हिंदुओं की मौत, 152 मंदिरों पर हमले हुए; सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

Sat, 08 Feb 2025 04:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि 'पिछले दो महीनों (26 नवंबर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक) के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमलों की 76 घटनाएं हुई हैं।'
विज्ञापन
विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने शुक्रवार को बताया कि अगस्त से अब तक बांग्लादेश में 23 हिंदुओं की मौत हो चुकी है। साथ ही हिंदू मंदिरों पर हमले की 152 घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन


विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि 'पिछले दो महीनों (26 नवंबर 2024 से 25 जनवरी 2025 तक) के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हमलों की 76 घटनाएं हुई हैं।'

सरकार से दो महीनों में उत्पीड़न के मामलों की जानकारी मांगी
सरकार से पिछले दो महीनों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए उत्पीड़न के मामलों की जानकारी मांगी थी, जिसमें घायलों और मारे गए हिंदुओं की संख्या और मंदिरों पर हमलों की संख्या का ब्योरा शामिल है।  
विज्ञापन


मंत्री सिंह ने अपने जवाब में कहा कि अगस्त से अब तक बांग्लादेश में 23 हिंदुओं की मौत और हिंदू मंदिरों पर हमले की 152 घटनाएं हुई हैं।

भारत सरकार ने हिंसा की घटनाओं पर ध्यान दिया
मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं पर ध्यान दिया है और बांग्लादेश सरकार के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि 9 दिसंबर, 2024 को विदेश सचिव की बांग्लादेश यात्रा के दौरान हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के बारे में भारत की अपेक्षाओं को दोहराया गया। 

88 मामलों में 70 लोगों को गिरफ्तार किया
10 दिसंबर, 2024 को बांग्लादेश सरकार ने एक प्रेस वार्ता की, जिसमें घोषणा की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों से संबंधित 88 मामलों में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, पुलिस ने 1,254 घटनाओं की पुष्टि की।

भारतीय उच्चायोग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा
सिंह ने कहा, 'बांग्लादेश सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वह सभी नागरिकों, खासकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। ढाका में भारतीय उच्चायोग इस स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें