फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था ने जगाई दुनिया में उम्मीद: मोदी

Sun, 03 Apr 2016 05:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मंदी की बावजूद भी हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई
  • तेल क्षेत्र में निवेश और साझा सहयोग पर रहेगा जोर
विज्ञापन
सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मंदी के बावजूद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। इससे दुनिया में नई उम्मीद जगी है। कुछ लोग तो भारत को चमकता सितारा भी कह रहे हैं।
विज्ञापन


मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों देश सामरिक भागीदारी को मजबूत करने के समझौते करने के साथ सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को बहुत कुछ दिया है। खास तौर पर आधुनिक कौशल के साथ प्रतिभावान श्रमबल दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भी इसी दिशा में काम कर ही है, जिसका मंत्र ही है, ‘सबका साथ-सबका विकास’।

अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पहले हमें ‘कई देशों में से एक’ माना जाता था, मगर अब हमें ‘बेहद अहम देश’ माना जाता है। पीएम ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर मंदी के बावजूद भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। आज भारत आर्थिक रूप से विकास कर रहा है और दुनिया हमारी तरफ देख रही है।’ इससे पहले मोदी वाशिंगटन से शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे। खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे मोदी का रियाद के गवर्नर प्रिंस फैजल बिन बंदार बिन अब्दुल अजीज ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


फैजल सऊदी शाही परिवार के सदस्य हैं। मोदी को हवाई अड्डे से सीधे शहर के मध्य में बने किंग सऊद गेस्ट पैलेस में ले जाया गया, जहां मोदी की मेजबानी सऊदी के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद कर रहे हैं। बीते सात महीनों में मोदी का खाड़ी देश का यह दूसरा दौरा है। 
विज्ञापन

तेल क्षेत्र में निवेश और साझा सहयोग पर रहेगा जोर

नरेेंद्र मोदी
यह क्षेत्र भारत के लिए रणनीति तौर पर काफी मायने रखता है, जहां 80 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं और भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से भी यह काफी अहम है। मोदी रविवार को सऊदी के शाह के साथ द्विपक्षीय रिश्तों पर चर्चा करेंगे और दोनों पक्ष कई समझौतों पर दस्तखत भी करेंगे।

मोदी और सऊदी नेतृत्व के बीच होने वाली वार्ताओं में आतंकवाद और कट्टरवाद के खतरों से निपटने का विषय प्रमुख रहेगा। सऊदी अरब इस्लाम का आध्यात्मिक स्थल माना जाता है, जिसने हाल ही में आतंकवाद खासकर आईएसआईएस के खिलाफ लड़ने के लिए 34 मुस्लिम देशों का एक बड़ा गठबंधन बनाया है। 

मोदी, सऊदी अरब जाने वाले चौथे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 2010 में मनमोहन सिंह, 1982 में इंदिरा गांधी और 1956 में जवाहर लाल नेहरू यहां आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें