फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने भारतीय राजनयिक का फोन झपटा

Tue, 26 Dec 2017 06:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
विज्ञापन
एनम गंभीर - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
रोहिणी नॉर्थ में शनिवार रात को बाइक सवार झपटमारों ने संयुक्त राष्ट्र संघ में तैनात भारतीय राजनयिक इनम गंभीर का आईफोन छीन लिया। घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने राजनयिक से मंदिर का पता पूछा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी इनम गंभीर संयुक्त राष्ट्र संघ में परमानेंट मिशन की प्रथम सचिव के तौर पर न्यूयार्क में तैनात हैं। वह इन दिनों छुट्टियों पर रोहिणी के सेक्टर-सात में माता-पिता के घर आई हुई हैं।

पढ़ें- जानिए कौन है UN में पाक को 'टेररिस्तान' कहने वाली महिला?

शनिवार रात 11 बजे खाना खाने के बाद वह मां के साथ घर के पास ही टहल रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवक उनके पास आए। पिछली सीट पर बैठे युवक ने इनम से हनुमान मंदिर का रास्ता पूछा। इनम के हाथ में मोबाइल था। इसी दौरान युवक ने आईफोन झपट लिया।
विज्ञापन


फोन में अमेरिकी टेलीकॉम कंपनी का सिम लगा था। साथ ही फोन में कई जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता ने बताया कि अचानक हुई घटना से वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें