फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक बल ने बुझाई जहाज में लगी आग, सवार थे 30 नाविक और 16 वैज्ञानिक

Sat, 16 Mar 2019 08:00 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलूरू
विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल ने जहाज में लगी आग को बुझाया - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज विक्रम और शूर ने सागर संपदा नाम के जहाज पर लगी एक आग को बुझा दिया है। इस जहाज में चालक दल के 30 सदस्य और 16 वैज्ञानिक सवार थे। यह घटना कर्नाटक के मंगलूरू तट पर कल रात को घटी थी। इ

विज्ञापन


जहाज को अब मंगलूरू बंदरगाह पर वापस लाया जा रहा है। यह जानकारी भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने दी है। सागर संपदा एक भारतीय अनुसंधान पोत है जिसे मरीन बायोलॉजी और फिशरी में शोध करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

सूत्रों का कहना है कि देर रात तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया था। एजेंसी के सूत्रों का कहना है कि सागर संपदा में भीषण आग लगी थी। अभी बंदरगाह पर खड़े जहाज की जांच करके पता लगाया जा रहा है कि आखिर कितना नुकसान हुआ है। वहीं तटरक्षक बल इस बात को पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आग किस वजह से लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें