फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation: अरब सागर में गुजरात ATS-तटरक्षक बल के संयुक्त अभियान में 173 किलो नशीला पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2024 03:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

अधिकारियों ने मछली पकड़ने वाली नाव समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। यह अभियान 28 अप्रैल को एक पाकिस्तान मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त करने के बाद चलाया गया था।
विज्ञापन
एंटी नार्को ऑपरेशन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक ने एटीएस गुजरात के साथ मिलकर अरब सागर में एंटी नार्को ऑपरेशन चलाया। इस संयुक्त अभियान में 173 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया गया। अधिकारियों ने इस मामले में मछली पकड़ने वाली नाव समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। यह अभियान 28 अप्रैल को एक पाकिस्तान मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त करने के बाद चलाया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि एक दिन पहले यानी की 28 अप्रैल को गुजरात आतंकवादी विरोधी दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मिलकर तटरक्षक बल ने अरब सागर में ऑपरेशन चलाया था। इस संयुक्त अभियान में भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तानी नाव से 86 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया था। जहाज पर सवार 14 लोगों को भी  गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, तटरक्षक बल ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया कि कैसे पाकिस्तानी नाव से किस तरह नशीला पदार्थ बरामद किया गया। ऑपरेशन रात भर चलाया गया था। ऑपरेशन के लिए तटरक्षक जहाजों और विमानों को तैनात किया गया था। चालक दल के सभी सदस्य पाकिस्तान के बलूचिस्तान से हैं
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें