फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG: गुजरात सीमा से पकड़ी गई 300 करोड़ की ड्रग्स, हथियार और गोला-बारूद के साथ 10 पाकिस्तानी हिरासत में

Mon, 26 Dec 2022 08:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

खुफिया जानकारी के आधार पर अरब सागर में भारतीय सामुद्रिक क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। इस नाव में 10 चालक दल के सदस्यों के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार- गोला-बारूद के साथ ही 40 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
तटरक्षक बल ने की कार्रवाई। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक दल ने गुजरात एटीएस के खुफिया इनपुट के आधार पर अरब सागर में बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एटीएस गुजरात द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर अरब सागर में भारतीय सामुद्रिक क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। इस नाव में 10 चालक दल के सदस्यों के साथ ही बड़ी मात्रा में  हथियार- गोला-बारूद और 40 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है। 

विज्ञापन


बल के अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर 25-26 दिसंबर की दरम्यानी रात के दौरान ऑपरेशन चलाया गया था। अपनी रणनीति के आधार पर भारतीय तट रक्षक बल ने पाकिस्तान के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास अपने जहाज ICGS अरिंजय को तैनात किया था। 
 

इसी दौरान, दल ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव अल सोहेली को रोक कर पूछताछ और जांच की। नाव की जांच के दौरान उसमें बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की कीमत करीबन  300 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामदगी के साथ ही चालक दल के साथ नाव को भी अधिकार में लिया गया। जिसके बाद आगे की जांच के लिए चालक दल और नाव को ओखा लाया जा रहा है।  
विज्ञापन


रक्षा अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तानी नाव के चालक दल से छह पिस्तौल और 120 राउंड गोलियां बरामद की हैं। ये नाव कराची के पास कहीं से चली थी। रक्षा अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद भारत में ड्रग्स कनेक्शन की पड़ताल की जाएगी। इसके अलावा चालक दल के पास से बरामद हथियारों के मद्देजनर इस बात का भी पता लगाया जाएगा कि क्या वे लोग हथियारों की तस्करी भी करते हैं?

मादक पदार्थ गुजरात तट पर उतारे जाने थे: डीजीपी
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आशीष भाटिया ने बताया कि गुजरात तट के पास बीच समुद्र में एक पाकिस्तानी नौका से जो हथियार एवं मादक पदार्थ जब्त किये गये हैं, वे सलाया और ओखा कस्बों के बीच तट पर उतारे जाने थे।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) इस बारे में जांच करेगा कि जब्त की गई इन वस्तुओं को कौन प्राप्त करने वाला था और उनका अंतिम गंतव्य कहां था। शुरूआती जांच के मुताबिक,मादक पदार्थ को पाकिस्तान स्थित एक ड्रग माफिया ने भेजा था, जिसकी पहचान हाजी सलीम बलूच के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें