फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakshadweep: भारतीय तटरक्षक बल ने दिखाया अदम्य साहस, लापता नाव से 54 यात्रियों को बचाया

Wed, 15 Jan 2025 11:15 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को अपना अदम्य साहस दिखाते हुए लक्षद्वीप में मोहम्मद कासिम-II नाम के एक लापता नाव में सवार 54 यात्री को बचाया। इस नाव में 22 महिलाएं, 9 पुरुष, 3 नवजात और 20 बच्चे सवार थे। 
विज्ञापन
भारतीय कोस्ट गार्ड शिप ने लापता नाव के यात्रियों को बचाया - फोटो : एक्स@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्षद्वीप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) शीप ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में मोहम्मद कासिम-II नाम के एक लापता नाव से 22 महिलाओं और 23 बच्चों समेत 54 यात्रियों को सुरक्षित बचाया है। यह नाव कावारत्ती से सुहेलीपार द्वीप जाते समय लापता हो गई थी।
विज्ञापन




नाव में सवार थे इतने लोग
भारतीय कोस्ट गार्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कावारत्ती से सुहेलीपार द्वीप जाने वाली नाव के बारे में मंगलवार को दोपहर ढाई बजे लक्षद्वीप प्रशासन ने कोस्ट गार्ड मुख्यालय को सूचना दी। दी जानकारी में बताया गया कि एक नाव 54 यात्रियों और 3 चालक दल के साथ लापता हो गई है।

बता दें कि यह नाव 14 जनवरी को सुबह 12:15 बजे कावारत्ती से सुहेलीपार द्वीप के लिए रवाना हुई थी और सुबह 9 बजे तक सुहेलीपार पहुंचने की उम्मीद थी। इस नाव में 22 महिलाएं, 9 पुरुष, 3 नवजात और 20 बच्चे सवार थे। 
विज्ञापन


कोस्ट गार्ड का बचाव अभियान
मामले में कोस्ट गार्ड ने तुरंत सर्च और बचाव अभियान (एसएआर) शुरू किया। रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशन (आरओएस) के माध्यम से खोज करते हुए यह जानकारी मिली कि नाव के इंजन में खराबी आ गई थी और वह समुद्र में फंसी हुई थी। साथ ही कोस्ट गार्ड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाव का पता लगाया और सभी 54 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया। यह घटना भारतीय कोस्ट गार्ड की तेज़ और प्रभावी बचाव कार्यों का एक उदाहरण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें