फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coast Guard: भारतीय तटरक्षक बल की कार्रवाई, भारत के जलसीमा में मछली पकड़ते 28 बांग्लादेशी को किया गिरफ्तार

Tue, 17 Feb 2026 10:30 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ रही एक बांग्लादेशी नाव को पकड़ा है। आईसीजीएस अमृत कौर ने कार्रवाई करते हुए 28 चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लिया। इन लोगों के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। सभी को कानूनी कार्रवाई के लिए फ्रेजरगंज बंदरगाह लाया गया है।

विज्ञापन
भारतीय तटरक्षक बल ने अवैध मछुवारों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में एक बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भारतीय जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ रही एक बांग्लादेशी नाव को पकड़ा है। इस नाव पर सवार 28 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


तटरक्षक जहाज 'आईसीजीएस अमृत कौर' ने रविवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में गश्त कर रहा था। इसी दौरान टीम को संदिग्ध गतिविधि दिखी। जांच में पता चला कि यह बांग्लादेशी नाव भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में बिना अनुमति मछली पकड़ रही थी। यह कार्रवाई विदेशी जहाजों से जुड़े 1981 के कानून के तहत की गई।

ये भी पढ़ें: असम की सियासत में यू-टर्न का दौर जारी: हिमंत सरमा का दावा- 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा
विज्ञापन


तटरक्षक दल ने नाव को रोककर उसकी तलाशी ली और जरूरी कागजात मांगे। नाव पर मौजूद लोग कोई भी वैध लाइसेंस नहीं दिखा सके। नाव पर मिले जाल और पकड़ी गई मछलियों से स्पष्ट हुआ कि प्रतिबंधित क्षेत्र में सक्रिय रूप से मछली पकड़ने का काम चल रहा था। तटरक्षक बल ने नाव और सभी 28 सदस्यों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फ्रेजरगंज बंदरगाह पहुंचाया।
विज्ञापन


तटरक्षक अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई भारत के समुद्री हितों की रक्षा, अवैध मछली पकड़ने पर रोक और क्षेत्र में कार्यरत भारतीय मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारतीय तटरक्षक बल बंगाल की खाड़ी में चौबीसों घंटे सतही और हवाई निगरानी के माध्यम से समुद्री कानूनों को लागू करने और राष्ट्रीय समुद्री संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बनाए हुए है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें