फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG: कोलकाता में भारतीय तटरक्षक बल के डीजी राकेश पाल, उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय मुख्यालय में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Wed, 11 Oct 2023 11:42 PM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

भारतीय तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को कोलकाता मुख्यालय (एनई) पहुंचने पर औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राकेश पाल का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य में तटरक्षक परिचालन और चालू तटरक्षक बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं पर जानकारी दी गई।  
विज्ञापन
Rakesh Pal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल तीन दिवसयी दौरे पर उत्तर पूर्व क्षेत्रीय मुख्यालय कोलकाता पहुंचे। महानिदेशक बनने के बाद यह उनकी पहली कोलकाता यात्रा है। इस दौरान पाल यहां चल रही बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं की परिचालन तैयारी और स्थिति की समीक्षा करेंगे। उनके यहां पहुंचने पर बुधवार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को कोलकाता मुख्यालय (एनई) पहुंचने पर औपचारिक रूप से गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राकेश पाल का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्य में तटरक्षक परिचालन और चालू तटरक्षक बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं पर जानकारी दी गई। अपने संबोधन में, ध्वज अधिकारी ने भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों और कर्मियों को नीति समीक्षा, बुनियादी ढांचे के संदर्भ में आगामी विकास, सीजी बेड़े के विस्तार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से अवगत कराया।

प्रवक्ता ने बताया कि महानिदेशक गुरुवार को कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव बोर्ड (एनएमएसएआरबी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान महानिदेशक बंगाल के हल्दिया में जलपोत सुविधाओं, उपकरणों का निरीक्षण और परिचालन तैयारियों का जायजा लेने के लिए फ्रेजरगंज में भारतीय तट रक्षक बेस का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें