भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के प्रमुख वीएस पठानिया ने बुधवार को कोच्चि में दूसरी मेड इन इंडिया एएलएच एमके-3 स्क्वाड्रन को कमीशन किया। इस मौके पर पठानिया ने कहा कि इन हेलिकॉप्टरों की दूसरी स्क्वाड्रन पश्चिमी समुद्र की सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। इससे भारत की खोजी और बचाव क्षमताओं में इजाफा होगा।