फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट फतह के बाद पर्वतारोही लापता, खोज जारी

Mon, 22 May 2017 06:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट को फतह करने के बाद एक भारतीय पर्वतारोही लापता हो गया है। नेपाल के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले रवि कुमार शनिवार दोपहर 1.28 बजे एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचे थे।
विज्ञापन


वह अपने दल के साथ नीचे उतरने के अभियान पर थे। इस दौरान पर्वतारोहियों के अंतिम विश्राम स्थल के पास से उनका अपने साथियों से संपर्क टूट गया। ट्रैकिंग कंपनी अरुण ट्रैक्स के एमडी चेवांग शेरपा ने बताया कि अरुण के ट्रैकिंग गाइड लकपा वोंग्या शेरपा भी थकी हुई हालत में शिविर में पहुंचे और बेहोश हो गए। अरुण नीचे उतरते समय अपने गाइड से बिछुड़ गए। लापता पर्वतारोही की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें