फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक स्मार्ट सिटी सूचकांक में भारतीय शहर कई पायदान नीचे फिसले, सिंगापुर शीर्ष पर

Fri, 18 Sep 2020 10:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वैश्विक स्मार्ट सिटी सूचकांक 2020 जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक भारतीय शहरों के स्थान में गिरावट आई है। इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (आईएमडी) ने सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी एंड डिजाइन (एसयूटीडी) के साथ मिलकर स्मार्ट सिटी सूचकांक 2020 जारी किया है। इसमें कोविड-19 के युग में प्रौद्योगिकी की भूमिका के बारे में भी बताया गया है।

विज्ञापन


वैश्विक स्मार्ट सिटी की सूची में चार भारतीय शहरों - नई दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू के स्थान में उल्लेखनीय गिरावट आई है, जबकि सिंगापुर इस सूची में शीर्ष पर रहा है।


वर्ष 2020 के स्मार्ट सिटी सूचकांक में हैदराबाद का स्थान 85वां (2019 में 67 स्थान) रहा है। नई दिल्ली को 86वां स्थान मिला है, जबकि पिछले साल उसका स्थान 68वां था। इस सूचकांक में मुंबई 2019 के 78वें स्थान से फिसलकर 2020 में 93वें स्थान पर आ गया, जबकि बंगलूरू को 95वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय शहरों को इस साल गिरावट का सामना करना पड़ा है। इसकी वजह यह हो सकती है कि जहां तकनीकी विकास नहीं हुआ है, वहां महामारी का प्रभाव ज्यादा रहा है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारतीय शहर महामारी से अधिक पीड़ित हैं, क्योंकि वे इसके लिए तैयार नहीं थे। स्मार्ट सिटी सूचकांक (एससीआई) 2020 में सिंगापुर सबसे ऊपर है, उसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर हेलसिंकी और ज्यूरिख रहे हैं।

इसके अलावा शीर्ष दस शहरों में स्थान पाने वालों में ऑकलैंड (चौथा स्थान), ओस्लो (पांचवां स्थान), कोपेनहेगन (छठा), जिनेवा (सातवां), ताइपे शहर (आठवां), एम्सटर्डम (नौंवां) और न्यूयार्क 10वें स्थान पर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें