फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत 10 साल में चांद पर बना सकता है ठिकाना, वैज्ञानिक का दावा

Mon, 09 Sep 2019 04:12 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व वैज्ञानिक ए शिवाथानु पिल्लई ने दावा किया है कि भारत 10 बरसों में चांद की सतह पर ठिकाना बनाने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा, चांद पर हीलियम-3 के विशाल भंडार को देखते हुए भारत ऐसा कर सकता है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में पिल्लई ने कहा, अंतरिक्ष कार्यक्रम में हम उन चार देशों में शामिल हैं, जो तकनीक में माहिर हैं। भारत महत्वपूर्ण पदार्थों और हीलियम-3 को धरती पर लाने के लिए चांद पर अपना ठिकाना बना सकता है।

हीलियम-3 को भविष्य का ईंधन कहा जाता है। यह गैर विकिरण वाला पदार्थ है, जिसमें यूरेनियम से 100 गुना ज्यादा ऊर्जा पैदा करने की क्षमता है।

पिल्लई ने कहा, भारत चांद पर अपने ठिकाने का भविष्य में होने वाली लॉन्चिंग का इस्तेमाल कर सकता है। अभी अमेरिका, रूस और चीन ने चांद पर अपना ठिकाना बनाने में रुचि दिखा चुके हैं। जाहिर है भारत भी इस दिशा में काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें