फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना एलओसी पर तैनात करेगी स्पाइक मिसाइल, पाकिस्तान के बंकर होंगे तबाह

Mon, 25 Nov 2019 09:31 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्पाइक मिसाइल (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए स्पाइक एंटी- टैंक मिसाइल तैनात करने का फैसला लिया है। बता दें कि भारत ने हाल ही में इस्राइल से स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलें खरीदी हैं। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों के खिलाफ बालाकोट हवाई हमले के बाद सरकार ने तीनों सशस्त्र बलों को आपातकालीन खरीद के लिए अधिकार दिए थे। इसके तहत ही स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलें खरीदी गई हैं। 

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि एलओसी पर मिसाइलों को बंकर बस्टर मोड में इस्तेमाल किया जाएगा। भारतीय सेना ने इजरायल से 240 स्पाइक एंटी-टैंक मिसाइलें खरीदी हैं। इन मिसाइलों का इस्तेमाल मुख्य रूप से टैंक-रोधी ऑपरेशन के लिए किया जाता है। आतंकवादियों के छिपने वाले ठिकानों को नष्ट करने में इन मिसाइल का उपयोग किया जाता है। भारतीय सेना ने हाल ही में करीब एक महीने पहले नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों के शिविर और लॉन्च पैड को निशाना बनाया था जिसमें चार से छह आतंकवादी मारे गए थे।

स्पाइक एंटी टैंक मिसाइल की खासियत

रक्षा मामलों के जानकार राहुल बेदी के मुताबिक स्पाइक एक मानव पोर्टेबल मिसाइल है। यानि लॉन्चर और आदमी दोनों की मदद से इसे दागा जा सकता है। इस मिसाइल की दूसरी खासियत है इसकी मारक क्षमता। इस मिसाइल से 3-4 किलोमीटर की दूरी से हमला किया जा सकता है। इसका मतलब ये हुआ कि दागने वाला सैनिक भी इस मिसाइल के साथ सुरक्षित रह सकता है। ये मिसाइल मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए ज्यादा कारगर साबित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें