फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आर्मी की चेतावनी, आने वाले समय में भारत के लिए बड़ा खतरा हो सकता है चीन

Wed, 26 Jul 2017 08:04 AM IST
एजेंसी /नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : SELF
विज्ञापन
भारत के पड़ोस के हिमालयी क्षेत्रों में चीन अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। आने वाले वर्षों में वह भारत के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। उपसेनाप्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद ने मंगलवार को यह बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीमापार से गोलाबारी कर पाकिस्तानी सेना आम नागरिकों को निशाना बना रही है।
विज्ञापन


 स्कूल को निशाना बनाकर पाक फौज ‘बहुत निचले स्तर’ पर आ गई है। भारतीय सेना ऐसा नहीं करती। सेना और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की दो दिवसीय कांफ्रेंस एमीकोन 2017 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपसेनाप्रमुख ने कहा, भारत से पांच गुनी बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद चीन हमारे पड़ोस के हिमालयी क्षेत्रों में अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। इतनी बड़ी सेना होने और दोनों देशों के बीच हिमालय जैसा पहाड़ होने के बावजूद वह आने वाले वर्षों में हमारे लिए खतरा हो सकता है।

ले. जनरल चंद ने कहा, चीन के रक्षा खर्च का एक बड़ा हिस्सा ‘अघोषित’ है। भारत को मौजूदा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए अपनी सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक विकास को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सैन्य क्षमता होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक छोटा देश और छोटी अर्थव्यवस्था है। इसलिए वह भारत के साथ बड़ी जंग की बजाय परोक्ष युद्ध लड़ रहा है। यह पाकिस्तान के सदाबहार साथी चीन के लिए भी सुविधाजनक है।
विज्ञापन



सेनाप्रमुख जनरल बिपिन रावत के ढाई मोर्चों पर युद्ध के लिए तैयार रहने के बयान पर उन्होंने कहा कि उनका आशय ‘युद्ध का उन्माद बढ़ाने के लिए’ नहीं था। उनके कहने का अर्थ था कि भारत को अपनी सुरक्षा पर और ध्यान देने की आवश्यकता है। पिछले महीने चीन की सेना ने जनरल रावत के बयान को ‘गैरजिम्मेदाराना’ बताते हुए उनसे युद्ध का शोर मचाना बंद करने को कहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें