पश्चिम बंगाल, सिक्किम के मुख्यमंत्रियों ने शोक जताया
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। तमांग ने ट्वीट किया कि जेमा में हुई दुर्घटना में हमारे 16 बहादुर जवानों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायल हुए चार जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया कि उत्तरी सिक्किम में हुई सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 बहादुर जवानों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत दु:खद व पीड़ादायक है। भारत के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
शिवराज बोले- देश शोक संतप्त परिवारों के साथ
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के वीर जवानों के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मैं प्रभु से सभी घायलों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं। हम इन दु:खद क्षणों में भारतीय सेना एवं शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं।