फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी खराबी, सेना का UAV बेकाबू; हॉटलाइन पर पाकिस्तानी सेना को भेजा संदेश

Fri, 23 Aug 2024 11:13 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रशिक्षण के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण भारतीय सेना का मानवरहित यान (UAV) अनियंत्रित होकर पाकिस्तानी इलाके में चला गया। इस संबंध में सेना ने हॉटलाइन पर पाकिस्तानी सेना को संदेश भेजा है।
विज्ञापन
मानव रहित यान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9.25 बजे मिनी यूएवी यानी मानव रहित हवाई यान (UAV) भारतीय क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जा रहे इस यान में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण अनियंत्रित होकर यूएवी पाकिस्तान के निकियल सेक्टर में चला गया। ये स्थान भारत के भीम्बेर गली सेक्टर की विपरीत दिशा में है। मीडिया में आई खबरों के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक यूएवी को पाकिस्तानी सैनिकों ने बरामद कर लिया। सेना के मुताबिक पाकिस्तानी सेना को यान लौटाने के लिए हॉटलाइन पर संदेश भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें