फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence: स्वदेशी धनुष हॉवित्जर के 300 तोपों का ऑर्डर देगी सेना, रक्षा मंत्रालय की बैठक में मिल सकती है मंजूरी

Tue, 03 Mar 2026 08:24 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Defence: भारतीय सेना अपनी तोपखाना क्षमता बढ़ाने और 15 नई रेजिमेंट खड़ी करने के लिए 300 स्वदेशी धनुष होवित्जर तोपों की खरीद का ऑर्डर देने जा रही है। ये 155 मिमी, 45-कैलिबर तोपें बोफोर्स होवित्जर की तकनीक पर आधारित हैं। रक्षा मंत्रालय की बैठक में इसे मंजूरी दी जा सकती है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
Dhanush 52 Howitzer during DefExpo 2022 - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से 300 स्वदेशी धनुष होवित्जर तोपों की खरीद के लिए ऑर्डर देने जा रही है। इन तोपों का इस्तेमाल सेना में 15 नई तोपखाना रेजिमेंट खड़ी करने के लिए किया जाएगा। यह धनुष तोपों के लिए दूसरा बड़ा ऑर्डर होगा, जिनका निर्माण सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां करती हैं। ये तोपें 1980 के दशक में खरीदी गई बोफोर्स तोपों की तकनीक के हस्तांतरण पर आधारित हैं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना जल्द ही 300 धनुष होवित्जर के लिए ऑर्डर देगी। इसके लिए रक्षा मंत्रालय की एक उच्च स्तरीय बैठक में जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। 155 मिमी और 45-कैलिबर की ये तोपें पहले ही सेना में शामिल की जा चुकी हैं, क्योंकि कुछ साल पहले 114 तोपों का ऑर्डर दिया गया था। 

ये भी पढ़ें: Bengal: होली से पहले दोल महोत्सव पर भवानीपुर में शक्ति प्रदर्शन, शुभेंदु की सक्रियता से बंगाल की सियासत गरम
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही सेना में शामिल हैं धनुष तोपों की चार रेजिमेंट
अधिकारियों के मुताबिक, धनुष तोपों की करीब चार रेजिमेंट पहले ही सेना में शामिल हो चुकी हैं और दो और रेजिमेंट जल्द शामिल की जाएंगी। धनुष तोप का डिजाइन 1980 के दशक में सेना में शामिल की गई बोफोर्स होवित्जर पर आधारित है। यह तोप 155 मिमी गोला-बारूद दागने में सक्षम है और इसमें बाय-मॉड्यूलर चार्ज सिस्टम लगाया जा सकता है, जिससे इसकी मारक क्षमता बढ़ जाती है। इस आर्टिलरी गन ने जून 2018 में पोखरण में अपने सभी परीक्षण पूरे किए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें