फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: वॉरगेमिंग और सिमुलेशन से बढ़ाई जाएगी सैन्य निर्णय लेने की क्षमता, भारतीय सेना ने बनाया ये प्लान

Fri, 20 Feb 2026 06:58 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सशस्त्र बलों, अकादमिक जगत और उद्योग को एक मंच पर लाकर इस पहल से एक सुदृढ़, आत्मनिर्भर और भविष्य उन्मुख वॉरगेमिंग इकोसिस्टम की नींव को मजबूत किया गया। कार्यक्रम ने सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण, विश्लेषणात्मक मूल्यांकन और निर्णय-सहायता उपकरणों की रणनीतिक अहमियत को रेखांकित किया गया।
विज्ञापन
वॉरगेमिंग सेमिनार - फोटो : PIB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में 'इनहेंसिंग मिलिट्री डिसीजन मेकिंग थ्रू वॉरगेमिंग एंड सिमुलेशन - ब्रिजिंग नॉलेज एंड इंडस्ट्री गैप्स' विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया। यह सेमिनार वॉरगेमिंग डेवलपमेंट सेंटर (WARDEC) द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के वॉरगेमिंग इकोसिस्टम से जुड़े वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, शिक्षाविद, रणनीतिक विशेषज्ञ और प्रौद्योगिकी उद्योग के विशेषज्ञ शामिल हुए।
विज्ञापन


सेमिनार का उद्देश्य समकालीन और भविष्य के मल्टी-डोमेन युद्धक्षेत्र में ऑपरेशनल प्लानिंग, नेतृत्व विकास और सिद्धांत नवाचार के लिए वॉरगेमिंग को एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में स्थापित करना रहा। सेमिनार का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, आर्मी ट्रेनिंग कमांड ने किया।

ये भी पढ़ें: Tripura: अगरतला में गृह मंत्री बोले- हिंदी और स्थानीय भाषाएं एक ही मां की दो बहनें; इनमें कोई टकराव नहीं
विज्ञापन


निर्णय क्षमता को धार देने का सशक्त माध्यम है वॉरगेमिंग : लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा
लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वॉरगेमिंग केवल एक प्रक्रियात्मक अभ्यास नहीं बल्कि रणनीतिक निर्णय क्षमता को धार देने, धारणाओं को परखने और अनुकूलनशील सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने संस्थागत योजना प्रक्रियाओं में सिमुलेशन आधारित विश्लेषण को शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि ऑपरेशनल तैयारी, निर्णय श्रेष्ठता और गतिशील चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। 

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा के संबोधन में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर बढ़ते जोर और उन्नत क्षमताओं के स्वदेशी विकास, डिजाइन और तैनाती के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता भी परिलक्षित हुई। सेमिनार में सैन्य, शैक्षणिक और औद्योगिक दृष्टिकोण से विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। सैन्य परिप्रेक्ष्य में मल्टी-डोमेन सिमुलेशन के उपयोग, वॉरगेमिंग को एक मुख्य पेशेवर दक्षता के रूप में संस्थागत रूप देने और तेज, अस्पष्ट तथा तकनीकी रूप से जटिल वातावरण में कमांडरों को तैयार करने पर जोर दिया गया। 
विज्ञापन


तीन स्वदेशी सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन हुए जारी
इसके साथ आयोजित प्रदर्शनी में उन्नत सिमुलेशन प्लेटफॉर्म और अभिनव तकनीकी समाधानों का प्रदर्शन किया गया। सेमिनार के दौरान WARDEC द्वारा विकसित तीन स्वदेशी सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन भी जारी किए गए। इनमें ऑटो इवैल्यूएशन मैप मार्किंग टूल, कॉम्बैट डिसीजन रिजोल्यूशन वर्जन 9 और ऑटोमेटेड इंटेलिजेंस प्रिपरेशन ऑफ द बैटलफील्ड शामिल हैं। ये एप्लीकेशन कमांडरों के लिए संरचित निर्णय-सहायता ढांचा प्रदान करते हैं और तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में भारतीय सेना की प्रगति को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें: RSS Shatak: आरएसएस के सौ वर्षों का इतिहास समेटे है हिंदी फिल्म शतक, संघ की सादगी-संघर्ष दिखाने में सफल

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें