फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने लगातार दूसरे दिन किया ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

Thu, 04 May 2017 10:08 AM IST
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना ने बुधवार को ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल के उन्नत रूप का अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में सफल परीक्षण किया। सतह से सतह पर मार करने की क्षमता के आकलन के लिए भारतीय सेना ने इस मिसाइल का परीक्षण किया जो अपने सभी मानकों पर पूरी तरह सफल रहा।
विज्ञापन


ब्रह्मोस के ब्लॉक-3 रूप का यह पांचवां सफल परीक्षण है। यह मिसाइल जमीनी लक्ष्य को बहुत कम ऊंचाई से भेद सकती है। चुनिंदा जगहों पर सेना के अभियान के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है।

दुनिया में सबसे तेज गति वाले क्रूज मिसाइलों में शुमार ब्रह्मोस को भारत और रूस ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। रडार की निगरानी से बच निकलने वाली ब्रह्मोस ऐसी मिसाइल है जिसे पनडुब्बी, जहाज, विमान या जमीन से दागा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ब्रह्मोस की ये खूबियां बनाती हैं उसको विश्व की सबसे तेज क्रूज मिसाइल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें