फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार: सेना पुलिस में महिलाओं की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Thu, 25 Apr 2019 10:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय सेना में महिलाओं के लिए निकली भर्ती - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। पहली बार सैन्य पुलिस में जवान के तौर पर महिलाओं की भर्ती के लिए आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गएए हैं। जनरल बिपिन रावत ने सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद इस परियोजना को शुरू किया था। हाल ही में रक्षा मंत्रालय से इसके लिए हरी झंडी मिली है।

विज्ञापन

 

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। उनका कहना था कि सेना पुलिस की कुल तादाद में महिलाओं के 20 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। महिलाओं की भर्ती पर्सनल बिलो आफिसर रैंक (पीबीओआर) के तौर पर की जाएगी।

दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे मामलों की करेंगी जांच

सैन्य पुलिस में शामिल होने वाली महिलाएं दुष्कर्म, छेड़छाड़ जैसे मामलों की जांच करेंगी। सेना पुलिस का रोल सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ ही कैंटोनमेंट क्षेत्र की देखरेख करने का होता है। सेना पुलिस शांति और युद्ध के समय जवानों और उनके सामान की गतिविधि को संचालित करती हैं।

800 महिलाओं की सेना पुलिस में भर्ती की जाएगी। महिलाओं की सालाना भर्ती दर 52 होगी। अभी तक शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत मेडिकल, सिग्नल, एजुकेशन और इंजीनियरिंग कोर में महिलाओं की भर्ती की जाती है। हालांकि अब महिलाओं को युद्ध में भर्ती किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

फिलहाल सेना में महिलाओ की दर 3.80 प्रतिशत है

रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने राज्यसभा में बताया था कि सेना में महिलाओं की हिस्सेदारी 3.80 प्रतिशत है। वहीं वायुसेना में 13.09 और नौसेना में 6 प्रतिशत की तादाद में महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें