फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी में चीन सीमा पर फंसे 2500 पर्यटकों को भारतीय सेना ने बचाया

Sat, 29 Dec 2018 10:35 AM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
विज्ञापन
2500 पर्यटकों को सेना ने बचाया - फोटो : Indian Army
विज्ञापन

भारतीय सेना ने चीन से सटी सीमा पर भारी बर्फबारी की वजह से फंसे हुए लगभग 2500 पर्यटकों को शनिवार को बचाया। सिक्किम में एक दिन पहले ही बर्फबारी शुरू हुई है। जिसकी वजह से नाथू ला दर्रा और 17 किलोमीटर इलाके के बीच महिलाओं और बच्चों सहित कई सारे यात्री फंसे हुए थे। सेना के एक अधिकारी के अनुसार बचाव अभियान फिलहाल जारी है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार नाथू ला इलाके से लौटने के बाद 300 से 400 वाहन 17 किलोमीटर इलाके के नजदीक फंस गए थे। जिसके बाद सेना ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। 1500 लोगों को 17 किलोमीटर के आश्रय स्थल पर रखा गया है। बाकी के लोगों को 13 किलोमीटर के स्थल पर भेजा गया है। सभी पर्यटकों को खाना, दवा और गर्म कपड़े मुहैया करवाए गए हैं।

बर्फ हटाने के लिए सेना ने दो जेसीबी और बुलडोजर को काम पर लगाया है। सेना का कहना है कि जब तक सभी पर्यटक गंगटोक नहीं पहुंचते यह बचाव अभियान जारी रहेगा। सिक्किम में शुक्रवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई। इसके कारण गंगटोक में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें