फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहान वानी और सब्जार के बाद सेना के निशाने पर ये 12 आतंकी

Fri, 02 Jun 2017 06:28 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
लंबे समय से कश्मीर घाटी में आतंक के खात्मे में जुटी भारतीय सेना ने बुरहान वानी और सब्जार भट्ट को मौत के घाट उतारने के बाद अब अपने अगले टारगेट तक पहुंचने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सेना ने अब उन 12 आतंकियों की लिस्ट जारी कर दी है जो उसके निशाने पर हैं। ये 12 आतंकी सेना के लिए मोस्ट वांटेड बने हुए हैं, माना जा रहा है घाटी में आतंक की हालिया वारदातों को अंजाम देने में इन्हीं 12 आतंकियों और उनके गुर्गों का हाथ है। 
विज्ञापन


ये सभी जम्मू और कश्मीर में दहशत फैलाने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए हैं। इनमें मोस्ट वांटेंड लश्कर कमांडर अबु दुजाना और बशीर वानी भी शामिल हैं।  Indian Army has released a list of 12 most-wanted terrorists active in J&K including Lashkar commanders Abu Dujana and Bashir Wani pic.twitter.com/8eYR7Ri1ax — ANI (@ANI_news) June 1, 2017
विज्ञापन

इससे पहले हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी और सब्जार भट्ट की मौत के बाद हिजबुल भारत के खिलाफ नए आतंकियों को तैयार कर रहा है। हिजबुल ने एक तस्वीर जारी की, जिसमें 27 आतंकी दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, बीते 27 मई को सेना ने हिजबुल के कमांडर सब्जार भट्ट को एनकाउंटर में मार गिराया था। सब्जार की मुठभेड़ में मौत के बाद घाटी में हिंसा और ज्यादा भड़क उठी। श्रीनगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज और अमर सिंह कालेज समेत घाटी में जगह-जगह प्रदर्शन, नारेबाजी शुरू हो गई। इतना ही नहीं सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी भी की गई।
विज्ञापन

बता दें कि सब्जार आतंक के पोस्टर बॉय बुरहान बानी की खूनी टोली का सबसे खूंखार सदस्य माना जाता था। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। एनकाउंटर के दौरान सब्जार को बचाने के लिए हिजबुल के पत्थरबाज गिरोह ने भी सेना पर जमकर पथराव किया, लेकिन उनकी कोई भी तरकीब काम नहीं आई।

आतंकियों ने सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया, जिसके जवाब में सेना के जवानों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया। आतंकियों ने रिहायशी इलाके में पनाह लेने की कोशिश की। घंटों चली मुठभेड़ के बाद सेना ने सब्जार और उसके साथी आतंकी को मार गिराया। यह स्थानीय आतंकी फैजान बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें