15 जनवरी को सेना दिवस पर नई लड़ाकू वर्दी का पहली बार प्रदर्शन किया गया था। सेवारत जवानों को अनधिकृत दुकानों से नई वर्दी न खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
नई लड़ाकू वर्दी का दुरुपयोग रोकने के लिए सेना ने कई कदम उठाए हैं। इस मामले से जुड़े व्यक्तियों ने बुधवार को बताया कि नई वर्दी की अवैध बिक्री रोकने और डिजाइन का पेटेंट हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
15 जनवरी को सेना दिवस पर नई लड़ाकू वर्दी का पहली बार प्रदर्शन किया गया था। सेवारत जवानों को अनधिकृत दुकानों से नई वर्दी न खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। पेटेंट हासिल होने के बाद कोई भी अनधिकृत रूप से नई लड़ाकू वर्दी को नहीं बेच सकेगा। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। एक अधिकारी ने बताया कि 11 जुलाई को दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर सेना अधिकारियों ने दिल्ली छावनी में दुकानदारों को इस संबंध में जागरूक किया।