भारतीय सेना ने एक और खास उपलब्धि प्राप्त की है। सेना के मेजर अनूप मिश्रा ने दुनिया की पहली यूनिवर्सल बुलेटप्रूफ जैकेट विकसित की है। इस स्वदेशी बुलेटप्रूफ जैकेट को 'शक्ति' नाम दिया गया है। इस जैकेट की खास बात यह है कि इसे महिला और पुरुष दोनों पहन सकेंगे, जो इसे बाकी बुलेटप्रूफ जैकेट से अलग बनाती है। इसके साथ ही यह जैकेट दुनिया का पहला फ्लेक्सिबल बॉडी आर्मर भी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही भारतीय सेना ने अपनी सीमाओं पर निगरानी को और बेहतर करने के लिए स्विच ड्रोन की खरीद के लिए एक समझौते पर दस्तखत किए हैं। वर्टिकल उड़ान भरने और लैंड करने वाले ये ड्रोम अधिकतम 4500 मीटर की ऊंचाई पर दो घंटे तक उड़ान भर सकते हैं।