बर्फबारी के कारण अरुणाचल प्रदेश में फंसे 111 लोग
- फोटो : एएनआई
सेना ने 29 फरवरी को एक बड़े बचाव अभियान में अरुणाचल प्रदेश में करीब 14,000 फुट की ऊंचाई पर फंसे 111 लोगों को बचा लिया। भारतीय सेना के दो दल मेडिकल स्टाफ और अन्य साजो सामान के साथ एक मार्च की पूरी रात काम करते हुए लोगों की मदद की। सेला दर्रे पर स्थानीय महिलाएं व बच्चों सहित ये लोग चारों ओर फैली भारी बर्फ में फंस गए। सेना ने इन लोगों को मौके पर चाय और खाना भी दिया। हालात पर नजर रख रहे मुख्यमंत्री कार्यालय ने सेना की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए जमकर तारीफ की।