फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोकलम में चीनी गतिविधियों पर सेना रख रही कड़ी नजर, माकूल जवाब देने को तैयार भारत

Fri, 19 Jul 2019 04:01 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दोकलम में चीनी सेना की गतिविधियों पर भारतीय सेना कड़ी नजर रख रही है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सालाना रिपोर्ट में दावा किया गया कि चीनी सीमा के दोकलम पर चीन की किसी भी संदिग्ध गतिविधि का माकूल जवाब देने के लिए सेना तैयार है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में पाकिस्तान को भी आगाह किया गया है कि आतंकवाद के खिलाफ उसे कड़े कदम उठाने होंगे और उसकी जमीन पर सक्रिय आतंकी संगठनों पर पाकिस्तान को लगाम कसनी होगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय सेना राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाती रहेगी और किसी भी तरह के खतरे को तुरंत जड़ से मिटाया जाएगा।

28 अगस्त 2017 में 72 दिन के दोकलम विवाद के बाद से दोनों देशों की सेना पीछे हट गईं थी, लेकिन इसके बावजदू सुरक्षा के मद्देनजर सेना चीनी गतिविधियों पर नजर जमाए हुए है और किसी भी हरकत का उचित जवाब देने के लिए तैयार है। रिपोर्ट में मंत्रालय ने बताया कि इस साल चीनी सीमा पर तनाव कम रहा है और चीनी सैनिकों के सीमा के करीब आने के मौके भी घटे हैं। चीनी सीमा पर स्थिति नियंत्रण में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें