फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: अरुणाचल में प्रतिबंधित समूह के तीन कैडर ढेर, अगवा दो श्रमिकों में एक मुक्त, दूसरे की तलाश जारी

Mon, 28 Apr 2025 07:14 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर

सार

भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने बताया है कि अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के पंगचाओ से दो निर्माण श्रमिकों का अपहरण कर लिया गया था। सेना ने विशेष अभियान चलाकर एक निर्माण श्रमिक को बचा लिया, दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
kidnap, बंधक, किडनैप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवानों ने 27 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के पंगचाओ के सामान्य क्षेत्र में एक अभियान शुरू किया। सेना ने बताया कि 25 अप्रैल (शुक्रवार) की रात को अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग जिले के पंगचाओ में सामान्य क्षेत्र से दो निर्माण श्रमिकों का अपहरण कर लिया गया था। विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और असम राइफल्स के जवानों ने 27 अप्रैल को अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन


दूसरे श्रमिक की तलाश कर रही सेना
सेना ने बताया कि अगवा करने वाले लोगों के बारे में जानकारी मिलने के बाद सेना पर गोलीबारी भी हुई। इस कार्रवाई के दौरान एक प्रतिबंधित समूह के तीन कैडरों को मार गिराया गया। अभियान में चार स्वचालित हथियार, गोला-बारूद जैसे सामान भी बरामद किए गए। अभियान में एक निर्माण श्रमिक को बचा लिया गया और दूसरे की तलाश जारी है। ये भी पढ़ें- Terrorism : 32 साल में 56 हजार से अधिक वारदात, 23 हजार से ज्यादा आतंकी मारे...पर हमने 6,413 जवान भी खोये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें