फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनाध्यक्ष नरवणे बोले- सीमा पर तैनात जवान हमेशा बनाए रखते हैं शांति और एकता

Thu, 14 May 2020 03:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सेनाध्यक्ष नरवणे ने कहा कि भारतीय सीमा पर तैनात जवान हमेशा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और एकता बनाए रखते हैं।
  • सेनाध्यक्ष ने कहा कि हमारा सीमा सड़क संगठन कोविड-19 महामारी के दौरान भी बिना थके काम कर रहा है।
  • जनरल नरवणे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में हुई घटनाओं का कारण चीनी और भारतीय सैनिकों का आक्रामक व्यवहार है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने गुरुवार को कहा कि भारतीय सैनिक चीन के साथ जुड़ी सीमा पर अपनी 'मुद्रा' बनाए हुए है, जबकि सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास जारी है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों पहले भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प की दो घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन

सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे का कहना है कि भारतीय सीमा पर तैनात जवान हमेशा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और एकता बनाए रखते हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारी उत्तरी सीमाओं के साथ अवसंरचना क्षमता विकास की पटरी पर हैं। हमारे बलों के पॉश्चर को कोविड-19 महामारी से नुकसान नहीं होगा।


सेनाध्यक्ष ने कहा, 'हमारा सीमा सड़क संगठन कोविड-19 महामारी के दौरान भी बिना थके काम कर रहा है ताकि दूर दराज के क्षेत्रों को जोड़ा जा सके। इससे उन क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों का एक-दूसरे से संपर्क बना रहे और क्षेत्र में तेजी से विकास की सुविधा पहुंचाई जा सके।'
विज्ञापन

 


जनरल नरवणे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में हुई घटनाओं का कारण चीनी और भारतीय सैनिकों का आक्रामक व्यवहार है, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के जवानों को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने बातचीत के जरिए इस विवाद का निपटारा कर लिया था। उन्होंने एक बार फिर दोहराते हुए कहा कि ये दोनों घटनाएं न तो एक-दूसरे से संबंधित हैं और न ही इनका अन्य वैश्विक या स्थानीय गतिविधियों से कोई संबंध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें