फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army: श्रीलंकाई सैन्य कमांडर से मिले सेना प्रमुख जनरल पांडे, चीन से निपटने के लिए भागीदारी बढ़ाएगा भारत

Tue, 05 Dec 2023 05:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीलंकाई सैन्य अधिकारी तीन से सात दिसंबर तक भारत के दौरे पर हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल लियांगे की यह यात्रा भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाती है। जनरल पांडे से मुलाकात से पहले लियांगे को साउथ ब्लॉक प्रांगण में औपचारिक सलामी गारद दिया गया।
विज्ञापन
सेना प्रमुख मनोज पांडे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को श्रीलंकाई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे के साथ व्यापक चर्चा की। यह वार्ता क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय सैन्य भागीदारी बढ़ाने पर केंद्रित रही।

श्रीलंकाई सैन्य अधिकारी तीन से सात दिसंबर तक भारत के दौरे पर हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल लियांगे की यह यात्रा भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच दीर्घकालिक संबंधों को दर्शाती है। जनरल पांडे से मुलाकात से पहले लियांगे को साउथ ब्लॉक प्रांगण में औपचारिक सलामी गारद दिया गया। इसके बाद, लेफ्टिनेंट जनरल लियांगे ने रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना के उप-प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह से बातचीत की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें