फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: कोरोना के खतरे से सतर्क हुई भारतीय सेना, जारी की एडवाइजरी, जवानों को करना होगा इन नियमों का पालन

Fri, 23 Dec 2022 01:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय सेना ने अपने सभी जवानों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी  है। साथ ही इन जवानों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना के जवान कोरोना की जांच करवाते हुए(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन, अमेरिका, जापान समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर भारतीय सेना (Indian Army) ने भी अलर्ट जारी किया है। भारतीय सेना ने अपने सभी जवानों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी  है। साथ ही इन जवानों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इस दिशानिर्देश के तहत सभी लक्षण वाले जवानों की कोरोना जांच की जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने पर  सात दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा। मध्यम से गंभीर बीमारी वालों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। एडवाइजरी में कर्मियों को फेस मास्क का उपयोग करने, विशेष रूप से बंद और भीड़भाड़ वाले स्थानों में शारीरिक दूरी का अभ्यास करने जैसे सुरक्षात्मक उपाय करने के लिए कहा गया है। हाथ धोने और हैंड सैनिटाइजर के उपयोग सहित नियमित रूप से हाथ की स्वच्छता पर जोर देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें