भारत और चीन के बीच शुक्रवार को होगी 11वें दौर की वार्ता
- फोटो : PTI
भारतीय और चीनी सेना पूर्वी लद्दाख के चुशुल में शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे कोर कमांडर स्तर की 11वीं वार्ता आयोजित करेगी। भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि इस बैठक में दोनों देशों के बीच हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और डेप्सांग समेत अन्य टकराव वाले मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी।